Rudrapur News: जिंदल पैकेजिंग इंडस्ट्रीज में आग से भारी नुकसान
रुद्रपुर, अक्टूबर 26 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। ग्राम मलसा स्थित जिंदल पैकेजिंग इंडस्ट्रीज में रविवार देर रात आग लग गई। दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया। प्लास्टिक का सामान और विभिन्न उद्योगों में सामान पैक करने के प्लास्टिक के पैकेट बनाने वाली फैक्ट्री जिंदल पैकेजिंग इंडस्ट्रीज में रविवार देर रात शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। बताया रहा कि आग लगने से कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किच्छा और रुद्रपुर की दो फायर यूनिट गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। कंपनी के लीडिंग फायरमैन प्रकाश चंद्र ने बताया कि आग से कंपनी की मशीनें, तैयार और कच्चा माल जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.