रुद्रपुर, अक्टूबर 31 -- Rudrapur News: रुद्रपुर वरिष्ठ संवाददाता । रोडवेज स्टेशन के पास गुरुवार रात जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक से तीन युवकों ने मारपीट की थी। जान से मारने की नीयत से युवक के सिर पर पत्थर से वार किया गया था। घायल का बरेली में उपचार चल रहा था। मामले में आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था जो अब हत्या की धाराओं में तरमीम होगा। पुलिस को दी तहरीर में सुनीता पत्नी स्व. छोटे लाल निवासी रम्पुरा वार्ड संख्या 22 ने कहा था कि 30 अक्तूबर की रात करीब 12.30 बजे उनका बेटा राजेश अपने दोस्त सचिन रस्तोगी के साथ रोडवेज स्टेशन के पास अमन टी स्टाल पर गया था। आरोप है कि इस दौरान सामने से आई एक कार ने राजेश को टक्कर मार दी और कार चालक भाग गया। आरोप है कि इस दौरान बाइक संख्या ...