Rudrapur News: जानलेवा हमले की नीयत से फायरिंग के आरोपी के खिलाफ मुकदमा
रुद्रपुर, नवम्बर 1 -- Rudrapur News: सितारगंज। पुलिस ने फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंद्रजीत सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी ड्योढार सरकड़ा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अक्तूबर को परमजीत सिंह उर्फ पब्भा पुत्र लखविंदर सिंह निवासी ड्योढार सरकड़ा ने जमीनी विवाद में देशी तमंचे से फायर कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। आरोप है कि परमजीत ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.