Rudrapur News: जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर सजी नातिया मुशायरे की महफिल
रुद्रपुर, सितम्बर 9 -- Rudrapur News: खटीमा। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर खटीमा में हर साल की तरह इस वर्ष भी तरही नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मकामी और बेरूनी शायरों ने शिरकत कर अपने उम्दा कलाम और अशआर पेश किए, जिस पर सामईन ने जमकर दाद दी। मुशायरे की निज़ामत अबसार सिद्दीक़ी ने की। कार्यक्रम में मेंहदी हसन मेंहदी सरपरस्त रहे, जबकि मौलाना इरफ़ान-उल-हक़ ने सदारत की। मुशायरे का आग़ाज़ क़ारी अदील ने तिलावते कलाम-ए-पाक से किया। इसके बाद सैयद मारूफ़ अली ने नात-ए-रसूल-ए-करीम पेश कर महफिल को रूहानी रंग में रंग दिया।मुशायरे में बाहर से तशरीफ़ लाने वाले शायरों मोइन नवाबगंज, शाद पीलीभीती और अज़हर फ़ारूक़ी बरेली ने अपने बेहतरीन कलाम पेश किए। उनके अशआर पर सामईन ने ख़ूब वाहवाही की और महफिल देर रात तक गुलज़ार रही। कार्यक्रम के समापन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.