रुद्रपुर, अगस्त 25 -- Rudrapur News: खटीमा। वन कर्मियों ने मंगलवार देर शाम लोहियाहेड रोड पर चार व्यक्तियों को जंगल से जलौनी लकड़ी लाते हुए पकड़ा। खटीमा रेंज के रेंजर हरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि चार लोग साइकिलों पर लकड़ी लादकर ले जा रहे थे। तभी उन्हें वन कर्मियों ने पकड़ लिया। पकड़ गए व्यक्ति इस्लामनगर व राजीव नगर के रहने वाले हैं। पकड़ी गई लकड़ी व साइकिल को वन कर्मियों ने कब्जे में ले लिया और उसे रेंज कार्यालय परिसर लाकर रख दिया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...