रुद्रपुर, अगस्त 1 -- Rudrapur News: गदरपुर। ग्राम सकेनिया में पुलिस चौकी के पास तालाब के कारण वर्षों से सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश में रास्ते पर पानी भरने से ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी होती है। प्रशासन की ओर से कई बार बैठक कर जल निकासी का स्थायी समाधान तलाशने का प्रयास किया गया, लेकिन सहमति न बनने से समस्या का समाधान नहीं हो सका। परेशान ग्रामीणों ने स्वयं पहल करते हुए सड़क पर चार से पांच ट्रॉली बजरी डलवाकर रास्ते को समतल कराया। इससे फिलहाल आवागमन सुगम हुआ है। कंबोज सभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार, जिला पंचायत प्रतिनिधि कश्मीर कंबोज और अमन कंबोज ने स्थायी जल निकासी की मांग की। कश्मीर कंबोज ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से भी इस संबंध में बात की है। कांग्रेस की शिल्पी अरोरा ने भी मौके पर पहुंचकर सर...