रुद्रपुर, जुलाई 20 -- Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता। ग्राम स्कैनिया में तालाब का जलस्तर बढ़ने और लगातार हो रही बारिश के कारण जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। गांव की सड़कों और गलियों में पानी भरने से ग्रामीणों को आवागमन और दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को देखते हुए प्रशासन ने स्थायी समाधान की दिशा में पहल तेज कर दी है। सोमवार को एसडीएम ऋचा सिंह और तहसीलदार लीना चंद्र ने गांव पहुंचकर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर जल निकासी के संभावित विकल्पों पर चर्चा की तथा संबंधित विभागों से भी जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Haridwar News: जलभराव में डूब रही जिंदगी, दो कॉलोनियों के 70 परिवार वर्षों से परेशान निरीक्षण में सामने आया कि जल निकासी के मार्ग को लेकर ग्रामीणों के बीच सहम...