Rudrapur News: जर्जर पंचायत भवन पुनर्निमाण को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन
रुद्रपुर, अगस्त 25 -- Rudrapur News: शक्तिफार्म, संवाददाता। 25 साल पहले बने ग्रामसभा गुरुग्राम के पंचायत भवन की हालत जर्जर हो गई है। मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप मिस्त्री की अगुवाई में पंचायत प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम कौस्तुभ मिश्रा को सौंपकर पंचायत भवन के पुनर्निर्माण की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि ग्रामसभा गुरुग्राम में करीब 25 साल पहले बना पंचायत भवन अब जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। दीवारों और छत का प्लास्टर व मलबा टूटकर गिर रहा है। हालात यह हैं कि लिंटर का सरिया भी दिखाई देने लगा है। पिछले दिनों पंचायत भवन में बैठक के दौरान छत से प्लास्टर का मलबा गिरने लगा, जिसके चलते पंचायत प्रतिनिधियों को पास के प्राथमिक विद्यालय में बैठक पूरी करनी पड़ी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: तीन माह से अधिकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.