Rudrapur News: जय भवानी जागरण में रातभर गूंजे माता रानी के जयकारे
रुद्रपुर, अक्टूबर 14 -- Rudrapur News: दिनेशपुर। नवरात्र के पावन अवसर पर जय भवानी जागरण कमेटी की ओर से मंगलवार रात नगर के मुख्य चौराहे पर भव्य जागरण का आयोजन किया गया। मंगलवार की संध्या से शुरू हुआ जागरण बुधवार सुबह तक चला। शुभारंभ पंडित राजन शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद भजन संध्या शुरू हुई। गायक अर्चित ग्रोवर और साधना सरगम सहित कलाकारों ने माता रानी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बुधवार सुबह जागरण के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में समिति अध्यक्ष शुभम चावला के साथ सत्यजीत विश्वास, राजेश नारंग, विकास छाबड़ा, पावन अग्रवाल, दिलीप रावत, विजय जालौत्रा, दीपक मक्कड़, पुरुषोत्तम अग्रवाल, हरजीत सिंह और सोनू गोयल ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: रामलीला मैदान में गूंजे माता के जयकारे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.