Rudrapur News: जमानत पर छूटे युवक पर किशोरी को फिर परेशान करने का आरोप
रुद्रपुर, अक्टूबर 7 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। नगर निवासी एक महिला ने एक युवक पर जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद उसकी नाबालिग बेटी को फिर परेशान करने, उसका पीछा करने और फोटो-वीडियो प्रसारित करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने सूचना दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने तहरीर में बताया कि करीब तीन वर्ष पहले वार्ड छह निवासी आरिस ने उसकी नाबालिग बेटी से पहचान और दोस्ती की थी। आरोप है कि युवक बेटी को बहला-फुसलाकर कई बार बाहर ले गया और इस दौरान उसकी फोटो और वीडियो बना ली। बाद में इन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देने का आरोप है। महिला के अनुसार युवक उसकी बेटी के बालिग होने के बाद धर्म परिवर्तन कर उससे शादी करने की बात कहता है। ऐसा नहीं करने पर बेटी की हत्या और उसके पति को ट्रक से कुचलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.