रुद्रपुर, सितम्बर 6 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। श्री सनातन धर्म सभा की ओर से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर एवं हरि मंदिर में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की पूर्णाहुति पर रविवार को विधि-विधान से हवन-यज्ञ और लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर भगवान श्री कृष्ण से सुख, शांति, समृद्धि और समाज की खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Gridih News: मटका फोड़, नगर भ्रमण व भंडारे के साथ जन्माष्टमी महोत्सव का समापनदिवस की विशेषता रविवार सुबह नौ बजे मंत्रोच्चारण के बीच हवन-यज्ञ शुरू हुआ। मुख्य यजमान राजीव अनेजा के परिवार सहित अन्य श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। इसके बाद दोपहर में लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस द...