रुद्रपुर, सितम्बर 1 -- Rudrapur News: किच्छा। जन्माष्टमी के अवसर पर बुधवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में इलेक्ट्रॉनिक झांकी, देवी झांकी और राधा-कृष्ण की मनोरम झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मंगलवार को श्री राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व हवन-पूजन कर ध्वज स्थापित किया गया। बुधवार को शोभायात्रा दोपहर बाद पुरानी गल्ला मंडी से शुरू होगी। मंदिर कमेटी ने कृष्ण भक्तों से शोभायात्रा में समय से पहुंचने की अपील की है। हवन कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष सुदेश कक्कड़, श्याम सुंदर मेहंदीरत्ता, कृष्ण बाला कक्कड़, अंकुर अग्रवाल, शिखर पपनेजा, पूजा पपनेजा, सोनम सिडाना, शैली फुटेला, ममता नारंग, सिम्मी मेहंदीरत्ता, सुभाष गुप्ता, भजन लाल अरोड़ा, पंकज अग्रवाल, निखिल कानोडिया आदि रहे। यह भी पढ़ें- Orai News: जन्माष्...