रुद्रपुर, सितम्बर 24 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लोहियाहेड हेलीपैड स्थित कैंप कार्यालय में आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा सरकार का मूल उद्देश्य है। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता से परीक्षण कर प्रभावी समाधान करने और लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतोषजनक के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। शासन-प्रशासन की जवाबदेही तभी सार्थक होगी, जब नागरिकों को उनकी समस्याओं का शीघ्र और...