Rudrapur News: जननी सुरक्षा योजना में 425 माताओं का भुगतान अब भी लंबित
रुद्रपुर, जुलाई 6 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल में जननी सुरक्षा योजना के तहत अधिकांश लाभार्थी महिलाओं को प्रोत्साहन राशि का भुगतान कर दिया गया है, लेकिन 425 महिलाओं का भुगतान अभी भी लंबित है। अस्पताल प्रशासन ने लाभार्थियों से बैंक खाते, आधार और अन्य जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन कराकर जल्द भुगतान प्राप्त करने की अपील की है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला अस्पताल में कुल 3,396 प्रसव हुए। इनमें से 3,013 महिलाओं के खातों में योजना की प्रोत्साहन राशि भेजी जा चुकी है, जबकि 383 लाभार्थियों का भुगतान अटका हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक बैंक खाते में त्रुटि, आधार सीडिंग न होना, दस्तावेजों में कमी और अन्य तकनीकी कारणों से भुगतान लंबित है। वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में जिला अस्पताल में 49...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.