रुद्रपुर, जुलाई 25 -- Rudrapur News: दिनेशपुर, संवाददाता। विकासखंड गदरपुर के ग्राम सभा खटोला में एक्शन एड एसोसिएशन के तहत सरकारी योजनाओं तक पहुंच विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद (ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल) के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश राणा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- घरेलू हिंसा अधिनियम की जानकारी दी शिविर का उद्देश्य मुकेश राणा ने जनजातीय महिलाओं एवं ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उनकी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा जनजातीय क्षेत्रों के लिए आवंटित बजट की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार जनजातीय समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ जागरूकता और समय पर आवेदन करने से ही ...