Rudrapur News: जनगणना-2027 के लिए मास्टर ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज से
रुद्रपुर, अक्टूबर 13 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत ऊधमसिंह नगर जिले में चार्ज स्तर पर नामित मास्टर ट्रेनरों, फील्ड ट्रेनर्स और तकनीकी सहायकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए 14 से 16 अक्तूबर तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट स्थित अब्दुल कलाम मीटिंग हॉल के सभागार में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। जिलाधिकारी की ओर से जारी पत्र में जिले की सभी तहसीलों, नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायतों और नगर निगमों के संबंधित चार्ज जनगणना अधिकारियों को प्रशिक्षण में नामित कर्मियों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखंड की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत जनगणना कार्य से जुड़े मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.