रुद्रपुर, नवम्बर 7 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। दीवाली पर्व को लेकर नगर निगम ने शहर में सफाई और सजावट का अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को छोटी दीवाली के अवसर पर शहर के प्रमुख मंदिरों को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। वहीं, शहर को स्वच्छ बनाने के लिए मंदिरों, वार्डों और मुख्य सड़कों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम की ओर से मंदिरों में रखी खंडित मूर्तियों के संग्रह का कार्य भी शुरू किया गया है, इससे लोग इन्हें इधर-उधर न फेंकें और इनका उचित निस्तारण किया जा सके। इसके अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: हुक्कापाती, मोमबत्ती और दीयों की दुकानों पर उमड़ी भीड़ खराब लाइटों को बदलवाया गया, इससे त्योहार के दौरान सड़कों और प्रमुख स्थानों पर रोशन...