Rudrapur News: छात्र पर हमले के अगले दिन बाघ ने गाभिन गाय को मार डाला
रुद्रपुर, अगस्त 29 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। बग्घा-54 गांव में बाघ का आतंक बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को छात्र पर हमला करने के अगले दिन शनिवार दोपहर बाघ ने घर के बाहर खड़ी गाभिन गाय को मार डाला। हमले के बाद बाघ गाय को करीब 200 मीटर दूर जंगल की ओर घसीट ले गया। घटना के समय एक छात्रा भी कुछ दूरी पर अपने घर के गेट पर पहुंची थी, लेकिन बाघ की नजर उस पर नहीं पड़ी। लगातार दो दिन बाघ की मौजूदगी और हमले से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। शनिवार को एनडी तिवारी स्कूल के पास पूरन सिंह के मकान के बाहर गाय खड़ी थी। मकान के मुख्य गेट से सड़क के दूसरी ओर करीब 10 मीटर की दूरी पर बाघ ने गाय पर हमला कर दिया। इसके बाद उसे जंगल की ओर घसीट ले गया। इसी दौरान हाईस्कूल की छात्रा मानसी धामी स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.