Rudrapur News: छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मचाई धूम
रुद्रपुर, नवम्बर 10 -- Rudrapur News: खटीमा। हिंद पब्लिक स्कूल में सोमवार को राज्य स्थापना दिवस पर अंतर-सदन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक नीरज कुमार, प्रशासिका मंजू खन्ना, प्रधानाचार्य भुवन चंद्र जोशी, उप-प्रधानाचार्य पूजा जोशी व कॉर्डिनेटर नीमा कन्याल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और विरासत पर आधारित कई मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिताओं में येलो ईगल ने प्रथम, ग्रीन मैमथ ने दूसरा व रेड ड्रैगन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन पर प्रबंध निदेशक नीरज कुमार जी ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके प्रयास की सराहना की। यह भी पढ़ें- Bareily News: उत्तराखंड की लोक संस्कृति से सरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.