रुद्रपुर, अक्टूबर 17 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने नशे से होने वाले नुकसान और इससे बचाव के उपाय बताए। उन्होंने साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराध होने पर की जाने वाली आवश्यक कार्रवाई की जानकारी दी। साथ ही छात्र-छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों और महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...