रुद्रपुर, अक्टूबर 2 -- Rudrapur News: सितारगंज/शक्तिफार्म। नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य शरद चंद्र पंत तथा डॉ. धर्मेंद्र चौबे ने स्वच्छता को आदर्श के रूप में अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी प्रतिभा कोली और सभासद दीपक गुप्ता मौजूद रहे। गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर नगर पंचायत शक्तिगढ़ में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने कम से कम एक बुरी आदत छोड़ने और स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: गा...