रुद्रपुर, जुलाई 11 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। अलग-अलग क्षेत्रों से दो छात्राओं और दो महिलाएं लापता हो गई हैं। पुलिस ने सभी की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। भदईपुरा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 10 जुलाई की शाम उसकी 14 वर्षीय पुत्री कोचिंग गई हुई थी, तब से लापता है। कोचिंग में जाकर पता किया तो शिक्षिका ने बताया कि वह कोचिंग से घर के समय पर निकल गई थी। वहीं प्रीत विहार निवासी युवती ने बताया कि नौ जुलाई की शाम उसकी 16 वर्षीय बहन घर से बिना बताए कहीं चली गई। वहीं शिमला बहादुर ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 30 मई की दोपहर वह ड्यूटी चला गया था। यह भी पढ़ें- ब्यूटी पार्लर के लिये निकली नाबालिग लापतार इसके बाद से उसकी पत्नी लापता है। इधर, मछली बाजार रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों काम करते हैं। 24 अप...