रुद्रपुर, सितम्बर 27 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। छात्रसंघ चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समर्थन में भाजपा नेताओं और जिले के पदाधिकारियों की रविवार को चुनाव कार्यालय में बैठक हुई। इसमें चुनाव प्रचार तेज करने, संगठनात्मक समन्वय और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए एकजुटता और अनुशासन के साथ प्रचार में जुटने का आह्वान किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला को चुनाव प्रभारी और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत को सह प्रभारी नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों ने छात्रहितों को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक छात्रों से संपर्क करने और अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक सिंह के समर्थन में प्रचार करने की अपील की। इस दौरान जिला महामंत्री तरुण दत्ता, मेयर विकास शर्मा, दर्जाधारी रा...