रुद्रपुर, अगस्त 13 -- Rudrapur News: किच्छा। वार्ड 3 में एक घर की छत पर बने स्टोर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्टोर में रखा सामान जल चुका था। बुधवार रात करीब 11 बजे वार्ड 3 सिसई बंडिया में अज्ञात कारणों से अजीत सिंह के घर की छत पर बने स्टोर रूम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। इससे वहां अफरातफरी मच गयी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...