रुद्रपुर, सितम्बर 24 -- Rudrapur News: पंतनगर। जयनगर, छत्तरपुर, मटकोटा और रुद्रपुर के नामित पार्षद सहित क्षेत्र के सौ से अधिक निवासियों ने रेलमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर छत्तरपुर रेलवे स्टेशन से सवारी गाड़ियों के परिचालन की मांग की है। लोगों ने पत्र में कहा है कि राज्य के उधमसिंह नगर जिले में स्थित और पूर्वोत्तर रेलवे के तहत रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशन और लालकुआं जंक्शन के बीच हल्दी रोड स्टेशन बंद कर दिया गया है। जिसके बाद से स्थानीय निवासियों की ओर से छतरपुर रेलवे स्टेशन से यात्री परिचालन के लिए अनुरोध किया जाता रहा है। इसके बावजूद छत्तरपुर स्टेशन से सवारी गाड़ियो का परिचलान अभी तक लंबित है। इस संबंध में उल्लेख करना है कि वर्तमान में छतरपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे के मानकों के अनुसार सभी साज-सज्जा मौजूद है। जैसे तीन रेलवे लाइन, तीन स...