Rudrapur News: छतरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर क्षेत्रवासियों का बेमियादी धरना शुरू
रुद्रपुर, अक्टूबर 22 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। छतरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण, गदरपुर-मटकोटा मार्ग का चौड़ीकरण, छतरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का ठहराव और सड़क हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रेलवे फाटक पर लगने वाले लंबे जाम और संकरे मार्ग के कारण लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार मांग उठाने के बावजूद समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। धरना दे रहे लोगों ने बताया कि छतरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग करीब छह साल से की जा रही है। उस समय युवा कांग्रेस नेता किशोर कुमार ने भी इस मांग को लेकर लंबे समय तक धरना दिया था। प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.