Rudrapur News: चोर ने तीन दुकानों के ताले तोड़े, घटना कैमरे में कैद
रुद्रपुर, अगस्त 17 -- Rudrapur News: किच्छा। चोर ने शास्त्री मार्केट में सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे सरिये की मदद से खन्ना ट्रेडर्स, ओम किराना स्टोर और अमित ट्रेडर्स के शटर में लगे ताले तोड़ दिए। हालांकि, वह शटर के सेंटर लॉक को तोड़ने में नाकाम रहा। इससे दुकानों में चोरी करने की उसकी कोशिश विफल हो गई। पूरी घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सुबह दुकानदार जब अपनी दुकानों पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.