रुद्रपुर, जुलाई 24 -- Rudrapur News: किच्छा। पुलभट्टा थाना क्षेत्र के सिरौलीकलां में अज्ञात चोर ने बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। गृहस्वामिनी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुन्नी देवी पत्नी भगवान दास, निवासी सिरौलीकलां वार्ड-18 ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जुलाई की शाम करीब चार बजे वह अपनी पुत्री के साथ घर में ताला लगाकर चारा काटने गई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...