रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- Rudrapur News: खटीमा। एक चोर को दुकानदारों ने चोरी करते रंगे हाथ दबोचा लिया जिसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी।बुधवार को सुबह जैसे ही तहसील के सामने स्थित एक तीनमंजिला मार्केट में स्थित दुकान के बेसमेंट से एक चोर अलमुनियम के फ्रेम दुकानों के पिछले गेट से चोरी कर निकाल रहा था तभी पीछे खड़े व्यापारियों की नजर उस पर पड़ी। संदिग्ध लगने पर उन्होंने इसकी जानकारी तुलसी होम डेकोरेटर के स्वामी को दी जिसे दुकानदारों ने मिल कर रंगे हाथ दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी।काफी मान मनौव्वल पर लोगो ने उसे आगे से चोरी नहीं करने की हिदायत देकर छोड़ दिया।दिन दहाड़े दुकान ,गोदाम का सामान चोरी करना चर्चा का विषय बना रहा। दुकानदारों ने शहर में बढ़ते नशेड़ी और स्मैकियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...