Rudrapur News: चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी उड़ाई
रुद्रपुर, सितम्बर 5 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और 90 हजार की नकदी चोरी कर ली। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी तहरीर में वार्ड 10 खेड़ा निवासी नित्यानंद ने बताया कि 27 अगस्त को रक्षाबंधन के चलते वह पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में अपनी ससुराल गए थे। जब वह एक सितंबर को लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरे की अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने इसमें रखे तीन सोने के मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठियां, सोने का मांग टीका समेत सोने-चांदी के अन्य जेवरात और 90 हजार रुपये चोरी कर लिए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है। पुलिस के मुताबिक, फुटेज में कुछ संदिग्ध घर में प्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.