Rudrapur News: चोरों ने मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवरात उड़ाए
रुद्रपुर, सितम्बर 8 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। खेड़ा में एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। खेड़ा निवासी नित्यानंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे लाखों रुपये के जेवरात और नकदी उड़ा ली। गृहस्वामी के मुताबिक, वह 30 अगस्त को परिवार के साथ बाहर गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर बंद होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.