Rudrapur News: चोरों ने जेवर और नकदी चुराई
रुद्रपुर, अगस्त 5 -- Rudrapur News: सितारगंज। नंदा विहार में चोरों ने घर से सोने और चांदी के जेवर और नकदी चुरा ली। लवली सोनी पत्नी आनंद कुमार सोनी निवासी नंदा विहार कॉलोनी ने सितारगंज कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि एक अगस्त की रात चोरों ने सोने के जेवर एक चेन, एक अंगूठी, गले का पैंडल, पायल व पांच हजार की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मंगलवार को मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.