रुद्रपुर, सितम्बर 10 -- Rudrapur News: किच्छा। ग्राम राघवनगर में चोरों ने आटा चक्की की खिड़की तोड़कर वहां रखा चावल, तेल और 28 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोर चक्की में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए। ग्राम राघवनगर निवासी नरेंद्र मणि त्रिपाठी पुत्र गौरी शंकर त्रिपाठी आटा चक्की चलाते हैं। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे चक्की खोलने पहुंचे तो पीछे की खिड़की टूटी हुई मिली। अंदर जाकर देखा तो चोर 25 किलो वजन के चावल के 14 कट्टे, 40 लीटर तेल और गल्ले में रखे 28 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे। एसआई दीपक जोशी ने बताया कि चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...