रुद्रपुर, अक्टूबर 13 -- Rudrapur News: गदरपुर। पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो किशोरों को चोरी की तीन बाइकों के साथ संरक्षण में लिया है। बरामद बाइकें गदरपुर और रुद्रपुर क्षेत्र से चोरी हुई थीं। पुलिस के अनुसार, हिन्द ऑयल डिस्ट्रीब्यूटर पेट्रोल पंप निवासी अरुण कुमार पुत्र हाकम सिंह की बाइक चोरी होने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच करते हुए पुलिस ने मंगलवार, 13 अक्तूबर को दोनों किशोरों को पकड़ लिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Siwan News चोरी की बाइक बरामद, दो युवक गिरफ्तार पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, संजय बोरा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...