रुद्रपुर, जुलाई 4 -- Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता। सकेनिया के प्रधान प्रतिनिधि संजय चौधरी के नेतृत्व में पांच गांवों के ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों का खुलासा न होने से नाराज होकर शनिवार को कोतवाली परिसर में धरना दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। ग्रामीणों के अनुसार, अखलाक के घर हुई चोरी में उनकी बेटी की शादी के लिए रखे गए कपड़े, जेवर और अन्य कीमती सामान चोर ले गए। इसके अलावा ग्राम मस्जिद सरोवर नगर, सकेनिया, सरदार नगर, गुरुद्वारा क्षेत्र और कुईखेड़ा में भी चोरी की कई घटनाएं हुई हैं, लेकिन पुलिस किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी। धरना देने पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि जब वे कोतवाली पहुंचे तो वहां कोई जिम्मेदार पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं था। ...