Rudrapur News: चोटिल हालत में मिली बेसहारा महिला, गौ रक्षा दल ने पहुंचाया अस्पताल
रुद्रपुर, अगस्त 17 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। पंतनगर विवि परिसर में सोमवार को एक अज्ञात महिला घायल अवस्था में मिली। उसके पैर में चोट लगी थी और वह अपना नाम-पता बताने की स्थिति में नहीं थी। महिला की हालत देखकर गौ रक्षा दल पंतनगर के नगर अध्यक्ष धीरज बंसल ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। धीरज बंसल के अनुसार, महिला विवि परिसर के अंदर मिली थी। उसके पैर में गंभीर चोट थी और वह अपना नाम तक नहीं बता पा रही थी। उन्होंने तत्काल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पंतनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं और पुलिस के सहयोग से महिला को जिला अस्पताल रुद्रपुर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। उपचार के बाद महिला को सुरक्षित देखरेख के लिए एक आश्रम भेज दिया गया। महिला की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। समय पर मिली मदद के चलते घायल और बेसहारा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.