Rudrapur News: चेहल्लुम पर 'या हुसैन' की सदाओं से गूंजा सीमांत
रुद्रपुर, अगस्त 8 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में मनाया जाने वाला चेहल्लुम का पर्व शनिवार को सीमांत क्षेत्र में अकीदत, गम, भाईचारे और सादगी के साथ संपन्न हुआ। क्षेत्र के विभिन्न इमामबाड़ों से ताजिए निकाले गए, जो निर्धारित मार्गों से होते हुए भैंसहा स्थित कर्बला पहुंचे। मझोला, कलेक्टर फार्म, ढकिया, हुल्करी, गुलड़िया, पचपेड़ा, कंचनपुरी, जमौर और नौसर समेत विभिन्न क्षेत्रों से ताजिए निकाले गए। हाथों में अलम लिए अकीदतमंद नौहाख्वानी और मर्सिया पढ़ते हुए चल रहे थे। इस दौरान 'या हुसैन' की सदाओं से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जुलूस के निर्धारित मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। पर्व के दौरान आयोजित मेले में चाट-पकौड़ी, हलवा-पराठा, खिलौने और अन्य सामान की दुकानें लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.