रुद्रपुर, अगस्त 4 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। चेहल्लुम एवं शिवरात्रि के दृष्टिगत मंगलवार को कोतवाली में अमन शांति कमेटी की बैठक हुई। कोतवाल सुंदरम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कोतवाल ने ताजियों को केवल पूर्व निर्धारित मार्ग से ही ले जाने, मार्ग को किसी भी स्थिति में बाधित न करने, ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए। कहा कि जुलूस के दौरान बच्चों के साथ अभिभावकों की उपस्थिति जरूरी रहे। साथ ही सावन शिवरात्रि के दृष्टिगत कांवड़ यात्रियों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें निर्बाध एवं सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने और दोनों पर्वों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: चेहल्लुम पर्व आज, जिला प्रशासन अलर्ट सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आ...