Rudrapur News: चुनावी रंजिश में प्रधान के पिता पर हथौड़े से हमला, केस दर्ज
रुद्रपुर, अगस्त 18 -- Rudrapur News: दिनेशपुर, संवाददाता। एक व्यक्ति पर चुनावी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान के पिता पर हथौड़े से हमला करने का आरोप लगा है। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रधान संघ के बैनर तले थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन भी किया गया। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है। निकटवर्ती खटोला नंबर दो निवासी ग्राम प्रधान अवतार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 अगस्त को उनके पिता नैनुवा सिंह गांव में पंखा ठीक कराने के लिए एक दुकान पर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान चुनावी रंजिश के चलते गांव निवासी कुनाल पुत्र सोमल सिंह ने उनके पिता पर हथौड़े से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में ग्राम प्रधान ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कुनाल के खि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.