Rudrapur News: चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान के पिता पर हमले का आरोप, कार्रवाई न होने पर थाने में धरना
रुद्रपुर, अगस्त 14 -- Rudrapur News: दिनेशपुर। चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान के पिता पर हथौड़े से हमला करने के मामले में कार्रवाई न होने से आक्रोशित क्षेत्र के ग्राम प्रधान शुक्रवार को थाने पहुंच गए। प्रधानसंघ अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों प्रधानों ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में धरना दिया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। मदनापुर गांव के ग्राम प्रधान अवतार सिंह ने बताया कि बुधवार को गांव के कुछ युवकों ने उनके पिता नयनवा सिंह पर दुकान में पंखा ठीक कराने के दौरान हथौड़े से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.