Rudrapur News: चिकित्सकों के तबादले के विरोध में आशा वर्करों ने दिया धरना
रुद्रपुर, जुलाई 2 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। उप जिला चिकित्सालय से सीएमएस सहित सात विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले के विरोध में गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सभी तबादले निरस्त करने की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उप जिला चिकित्सालय पहले से ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में एक साथ सात चिकित्सकों के तबादले से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी। इसका सीधा असर गरीब और जरूरतमंद मरीजों पर पड़ेगा, जिन्हें निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। उनका कहना था कि स्थानांतरित चिकित्सकों के स्थान पर अब तक किसी नए चिकित्सक ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग में तबादला विवाद, 37 लिपिको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.