रुद्रपुर, सितम्बर 3 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। ग्राम रायपुर निवासी मलकीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर उनके बेटे राज सिंह पर धारदार हथियार से हमला करने और उसके साथी विशाल सिंह पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस को दी तहरीर में मलकीत सिंह ने बताया कि उनके बेटे राज सिंह की बिंदुखेड़ा में ससुराल है। 26 अगस्त की रात वह बिंदुखेड़ा स्थित बलकार के ढाबे पर विशाल सिंह के साथ खाना खा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान बिंदुखेड़ा निवासी गोल्डी सिंह पुत्र पप्पू सिंह, चीकू सिंह पुत्र पप्पू सिंह, उसके मामा का बेटा गुरमीत सिंह उर्फ बोगा पुत्र गुरदेव सिंह और सुरजीत सिंह उर्फ बंटी पुत्र गुरुचरण सिंह दो अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: ब...