Rudrapur News: चार दिन से लापता किशोर का कल्याणी नदी में मिला शव
रुद्रपुर, जुलाई 25 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। खेड़ा निवासी एक किशोर का शव संदिग्ध हालत में कल्याणी नदी में मिला। किशोर चार दिन से लापता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने मृतक के सिर और पीठ में चोट के निशान बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। पुलिस के मुताबिक, रियासत अली निवासी खेड़ा वार्ड 17 निवासी कारपेंटर हैं। 21 जुलाई को उनका बेटा रिजवान (13) खेलने गया था, लेकिन दोपहर तक वह घर नहीं लौटा। जब काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंप पुत्र की बरामदगी की मांग की थी। शनिवार सुबह झील स्थित भूतबंगला क्षेत्र में कल्याणी नदी के किनारे खेल रहे बच्चों को नदी में पानी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.