Rudrapur News: चारूबेटा के स्कूल से तीन पंखे चोरी
रुद्रपुर, सितम्बर 3 -- Rudrapur News: खटीमा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय चारुबेटा में चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर तीन पंखे चोरी कर लिए। प्रधान अध्यापिका की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। प्रधान अध्यापिका मीना गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 से 27 अगस्त के बीच चोरों ने विद्यालय के कमरों के ताले तोड़कर वहां लगे तीन पंखे चोरी कर लिए। घटना की जानकारी उन्हें अगले दिन विद्यालय पहुंचने पर हुई। कोतवाल कमल कुमार लुंठी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.