Rudrapur News: चाकू के साथ युवक, शराब के साथ महिला गिरफ्तार
रुद्रपुर, अक्टूबर 3 -- Rudrapur News: सितारगंज। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चाकू और कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज जगदीश तिवारी के अनुसार शुक्रवार को बैकुण्ठपुर नंबर-1, शक्तिफार्म निवासी भवतोष वर्मन पुत्र खोकन वर्मन के कब्जे से रामपुरी चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पूर्वी उकरौली निवासी राजकौर पत्नी करन सिंह के पास से सिडकुल क्षेत्र में 45 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर राजकौर को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.