Rudrapur News: चलती कार में आग लगी, बाल-बाल बचे सवार
रुद्रपुर, अक्टूबर 21 -- Rudrapur News: सितारगंज। मंगलवार देर रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने कार रोक दी। इससे कार सवार सकुशल उतर गए। करण कुमार पुत्र सूरज परिवारजनों के साथ रामलीला देखकर मंगलवार देर रात घर लौट रहे थे। गोठा में बंधे के पास अचानक कार में आग लग गई। सूचना पर अपर उपनिरीक्षक हरीश कुमार मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। फायरकर्मी भी आग बुझाने पहुंचे। आग पर काबू पाया। इस दौरान कार जल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.