Rudrapur News: घर से निकलीं तीन किशोरियां लापता
रुद्रपुर, अगस्त 16 -- Rudrapur News: किच्छा। बगैर बताए घर से निकलीं तीन किशोरियां लापता हो गईं। तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। किच्छा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 अगस्त को उसकी 16 वर्षीय पुत्री, उसकी 17 वर्षीय भतीजी और उनकी कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी तीनों आपस में सहेली हैं। तीनों 13 अगस्त को घर से बिना बताए कहीं चली गईं। खोजबीन करने पर भी उनका पता नहीं चला। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि तीनों किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.