Rudrapur News: घर से निकला फल व्यवसायी लापता, खोजबीन में जुटे परिजन
रुद्रपुर, जुलाई 5 -- Rudrapur News: किच्छा। नवीन मंडी स्थित खुराना फ्रूट्स के स्वामी प्रमोद खुराना के लापता होने पर परिजनों ने चिंता जताई है। प्रमोद खुराना पुत्र धर्मपाल खुराना पंजाबी मौहल्ले में रहते है। उनका नवीन मंडी में फल का व्यवसाय है। परिजनों के अनुसार प्रमोद बीते शनिवार दोपहर ढ़ाई बजे बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे। वह काफी देर तक वापस नहीं लौटे और उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। जिसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। प्रमोद खुराना का पता नहीं चलने पर परिजनों ने कोतवाली में सूचना दर्ज कराई है। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि प्रमोद खुराना की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.