रुद्रपुर, अगस्त 10 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। घर में विवाद के बाद 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। संजयनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी पिछले कुछ समय से घर में विवाद करती थी और कई बार बिना बताए घर से चली जाती थी। परिजन उसे समझा-बुझाकर वापस घर ले आते थे। पांच अगस्त को भी घर में विवाद के बाद वह दोपहर करीब दो बजे बिना बताए घर से चली गई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारियों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। यह भी पढ़ें- Almora News: रानीखेत से 17 साल की किशोरी हुई लापता पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Almora News: रानीखेत से 17 साल की किशोरी हुई लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...