रुद्रपुर, जुलाई 10 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। एक युवक ने मोहल्ले के छह लोगों पर घर में घुसकर उसके पिता और उस पर हमले का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिथिल ठाकुर निवासी सुभाष कालोनी वार्ड 29 ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसके पिता रमेश छह जुलाई की शाम घर पर थे। आरोप है कि इस दौरान मोहल्ले में रहने वाली पुष्पा देवी पत्नी मूल चंद्र और उसका पुत्र शिवम, बबलू, उनके साथ जयदीप, दीपा और दीपक अरोरा धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए और उसके पिता रमेश पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: रंजिशन मारपीट का आरोप, दो भाइयों समेत सात अज्ञात पर मुकदमा हमले में उसके पिता घायल हो गए। वह घर पहुंचा तो हमलावरों से अपने पिता को बचाने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया।...